Stock Market: शेयर बाजार में तेजी से हुई रौनक, सेंसेक्स में 39 अंक की हुई बढ़त
भारत
चेतना मंच
06 Sep 2022 04:12 PM
मुंबई: ग्लोबल मार्केट (Stock Market) में मिलने वाले बेहतर नतीजों के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर पहुंचकर खुल गया था। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज़ी होना शुरू हो गई है। 30 अंक वाले सेंसेक्स ने 39 अंक की तेजी करने के बाद 59,285.36 के स्तर से कारोबार शुरू हुआ था। इसके अलावा 50 अंक वाले निफ्टी सूचकांक में तेज़ी देखने को मिली है और यह 30 अंक ऊपर 17,695.70 पहुंचकर खुल गया।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स (Stock Market) के 30 में से 27 शेयर में तेजी होना शुरू हो चुकी है 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी एनटीपीसी के शेयर में देखने को मिली है आईटीसी, नेस्ले इंडिया और विप्रो के शेयर में गिरावट हो चुकी है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में APOLLO HOSPITAL, POWER GRID, RELIANCE, HDFC LIFE और COAL INDIA शामिल है। वहीं, टॉप लूजर्स में NESTLE INDIA, ITC, WIPRO और TECH MAHINDRA शामिल हो चुका है।
ग्लोबल मार्केट में हुई बढ़त
दूसरी तरफ होने वाली गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट भी अच्छे मूड में दिख रहा है। एशियाई बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। SGX निफ्टी हल्की तेजी के साथ 17700 के पार पहुंच गया है। चीन की तरफ से फॉरेक्स लिक्विडिटी बढ़ाने का संकेत मिल रहा है। यूरो, ब्रिटेन के पाउंड पर दबाव पर बनता दिख रहा है।
घरेलू शेयर बाजार की हालत
इससे पहले देखा जाए तो घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 442 अंक से अधिक बढ़त बनाने के बाद 59,000 अंक के स्तर के पार पहुंच गया है। कारोबारी सत्र के अंत में 30 शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 442.65 अंक मजबूत होने के बाद 59,245.98 अंक पर बंद हो चुका है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.35 अंक बढ़त के बाद 17,665.80 अंक पर बंद हुआ है।