Petrol-Diesel Price: तेल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानिए अपने शहर में पेट्रोल का रेट
भारत
RP Raghuvanshi
24 Apr 2022 03:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
24 Apr 2022 03:02 PM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों द्वारा आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया गया है। दिल्ली में बात करें तो एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) का रेट 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर पर दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई भी बढ़त नहीं हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था जिसके बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों को ध्यान में रखकर मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दिया था। तेल डीलरों ने जानकारी दिया है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
इन राज्यों में 100 रुपये से ज़्यादा हुआ पेट्रोल का भाव
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक हो चुकी है।
अपने शहर का चेक करें रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमत को देखा जाए तो आप एसएमएस के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखने के बाद 9224992249 नंबर पर भेजना पड़ता है। हर शहर का कोड अलग-अलग रखा जाता है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त हो जाएगा।