Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानिए अपने शहर का रेट
Source: Zee News
भारत
RP Raghuvanshi
02 May 2022 03:55 PM
नई दिल्ली: आज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और ये कल के भाव पर ही स्थिर दिखाई दे रहे हैं। देश में इससे पहले देखा जाए तो आखिरी बार सरकारी तेल कंपनी आईओसी (IOC) ने 6 अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव कर दिया था और तब से इनके दाम बिना बदलाव के स्थिर बन चुके हैं।
कच्चे तेल के आज कितना है दाम
आज सुबह कच्चे तेल के दाम (Petrol-Diesel Price) में गिरावट देखी जा रही है और लाल निशान में कारोबार जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नायमैक्स 104.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार जारी है और ब्रेंट क्रूड 106.89 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर कारोबार हो रहा है। नायमैक्स क्रूड में आज 0.10 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड में 0.28 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट पर कारोबार चल रहा है।
चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट
दिल्ली- पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये।
मुंबई- पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये।
चेन्नई- पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये।
कोलकाता- पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.83 रुपये।
NCR में पेट्रोल-डीजल का जानिए रेट
गाजियाबाद में गुरूवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.21 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।
SMS से चेक करें अपने शहर का भाव
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS की मदद से भी देख सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होता है।