Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोतरी, यहाँ देखे ताजा रेट
Picture Source: MoneyControl
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:55 PM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर दिया जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये हो गया है जबकि डीजल (Petrol-Diesel Price) का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। बता दें कि इन दोनों ईंधन के मूल्य में एक महीने पहले ही बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद से दाम स्थिर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई थी। तेल डीलरों ने जानाकारी दिया है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि होने वाली है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस तरह है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
इन राज्यों में 100 रुपये के ज्याजा पहुंच गया है पेट्रोल-डीजल का दाम
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा हो गई है।
जानिए आपके शहर मे कितनी पहुंच गई है कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस की मदद से भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजकर जानकारी देखनी होती है। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त हो जाएगा।