Union Budget 2022: बजट से ये स्टाॅक कर सकते हैं मालामाल, दो दिन में मोटी कमाई की है उम्मीद
Union Budget News
भारत
चेतना मंच
29 Jan 2022 07:17 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी, 2022 को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 का बजट (Union Budget 2022) पेश करने वाली है जिसके बाद से निवेशकों को फायदा होने की उम्मीद रहती है।
फाइनेंशियल मामलों पर नजर रखने वालों के मुताबिक इस साल के बजट में सरकार का जोर एक बार फिर से इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर एवं कृषि क्षेत्र पर हो सकता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से कई और सेक्टर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से जुड़ जाते हैं।
पिछले कई वर्षों में माना जा रहा है कि बजट में जिन सेक्टर्स पर बहुत अधिक जोर दिया जा रहा है, उस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर 'रॉकेट' बनना शुरु हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट और एक्सपर्ट्स किन सेक्टर्स के शेयरों को बजट (Union Budget 2022) के लिहाज से सबसे अहम हो जाते हैं।
CNI Research Limited के CMD किशोर ओस्तवाल के मुताबिक निवेशक इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में IRB और Artefact, डिफेंस में Aanchal Ispat , Nelco Ltd और BEML Limited के शेयरों पर दांव लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)ने अपना बजट नोट जारी कर दिया है। इस नोट में कैपिटल गुड्स, बैंक, रियल एस्टेट, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, पावर, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनियों का जिक्र किया गया है।
1. Capital Goods: लार्सन एंड टुब्रो , सिमेंस , भारत इलेक्ट्रॉनिक्सऔर फिनोलेक्स केबल्स।
2. Banks: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
3. रियल एस्टेटः डीएलएफ, ओबेरॉय रियलिटी और प्रेस्टिज एस्टेट
4. एफएमसीजीः आईटीसी , डाबर इंडिया।
4. एफएमसीजीः आईटीसी , डाबर इंडिया।
5. हेल्थकेयरः सन फॉर्माश्यूटिकलऔर ग्लैंड फार्मा।
6. ऑटोमोबाइल - बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्राऔर एंड्युरेंस टेक्नोलॉजी
7. Power: टाटा पावर और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन
8. कंज्यूमर ड्युरेबल्स
9.कंस्ट्रक्शनः पीएनसी इन्फ्राटेक और अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट