इस हफ्ते शेयर बाजार ने मुनाफे से किया कमाल, निवेशकों की जेब हुआ मालामाल
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2021 11:52 AM
हफ्ते के आखरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (SHARE MARKET) ने जमकर मुनाफा कमाया। सेंसेक्स (SENSEX) 381 पॉइंट यानी 0.64% बढ़ने के बाद 60,059 पर और निफ्टी (NIFTY) 104 पॉइंट यानी 0.59% बढ़त के साथ 17,895 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के समय सेंसेक्स 59,960 और निफ्टी 17,886 के पार हो गया था।
इस हफ्ते बढ़त में भारतीय कंपनियों ने दिया योगदान
बाजार की बढ़त में कई भारतीय कंपनियों ने अहम योगदान दिया। टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, एम एण्ड एम, मारूती सूजूकि, आइकर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES), विपरो, इनफोसिस, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, यूपीएल, ब्रिटेनिया, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, आईओसीएल, भारती एयरटेल और इन्फोसिस जैसे कंपिनियों में बढ़त की वजह से शेयर बाजार को अधिक लाभ हुआ।
भारतीय कंपनियों के कुछ कंपनियों में आई गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में कुछ कंपिनियों के शेरर्स में काफी गिरावट देखने को मिली जिसका सीधा नुकसान निवेशकों ने झेला। हिन्दुस्तान यूनिलिवर (HINDUSTAN UNILEVER), टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा, बैंक, पाॅवर ग्रिड, बजाज आटो, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एण्ड महिंद्रा, एसबीआई, लाइफ इंश्योरेन्स और एनटीपीसी में काफी नुकसान हुआ है।
राकेश झुनझुनवाला के शेयर्स में हुई भारी उछाल
राकेश झुनझुनवाला (RAKESH JHUNJHUNWALA) के डाइवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर कुछ समय पहले खरीदा था। झुनझुनवाला की इस कंपनी में लगभग 10.82 फीसदी हिस्सेदारी है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत 78 प्रतिशत (PERCENT) से अधिक हो चुकी है। शुक्रवार की बात करें तो कारोबार करते समय इस कंपनी का शेयर 3,223.80 रुपये पर पहुंच चुका था। कंपनी का मार्केट कैप (MARKET CAP) 9,800 करोड़ रुपये हो गया।
कारोबारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हफ्ते अमेरिकी डॉलर (AMERICA DOLLAR) के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में तेजी से बाजार पर काफी प्रभाव पड़ा है।