Stock Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते होता रहा उतार-चढ़ाव, निवेशकों को मुनाफे से मिली राहत
Pic Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:45 AM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट (Stock Market) में आज खरीदारी देखने को मिलना शुरु हो गई। सेंसेक्स 344.63 अंक या 0.65% ऊपर 53,760.78 पर और निफ्टी 110.50 अंक या 0.69% ऊपर 16,049.20 पर पहुंचने के बाद बन्द हो गया था।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स और एचयूएल निफ्टी में टॉप गेनर्स हो गए थे, जबकि टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट हुई। आज के कारोबार में निफ्टी पर ऑटो में 2% और FMCG में 1.49% की तेजी हो गई थी। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में मामूली तेजी नजर आई। IT और मेटल के शेयर शामिल है।
शेयर बाजार में इस हफ्ते (Stock Market) के दौरान उतार-चढ़ाव होना शुरु कर दिया था। बाजार में बात करें तो हफ्ते की शुरुआत में गिरावट हुई थी लेकिन कुछ समय बाद में बढ़त बन रही थी। इसकी वजह से काफी हद तक बढ़त हुई थी। बाजार में बढ़त होने से निवेशकों को काफी फायदा हुआ था।
शेयर बाजार में मुनाफे से निवेशक हुए मालामाल
शेयर बाजार में इस हफ्ते सनफार्मा, टाइटन, डॉ रेड्डी, रिलायंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट, HDFC में काफी बढ़त देखने को मिली है।वहीं फार्मा सेक्टर में 1.38% की बढ़त होना शुरु हो गई है।
मार्केट पर क्या मिली राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिचर्स हेड विनोद नायर के अनुसार देखा जाए तो अस्थिरता फिर से उभरना शुरु हो गई है और निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई बढ़ने से आने वाली फेड पॉलिसी पर अपना फोकस करना शुरु हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और FII की बिक्री में कमी ने भारतीय शेयर बजार में पॉजिटिव महौल बना दिया गया है।
वहीं IT के रिजल्ट, रुपए में गिरावट और वैश्विक मंदी के डर से इन्वेस्टर बड़े पैमाने पर किसी बड़े कदम को उठाने से रुके हुए हैं। फेड नीति के अलावा, भारतीय शेयर मार्केट की निकट अवधि की गति चालू तिमाही आय से प्रभावित होगा।