
TNUSRB Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। तमिलनाडु यूनिफॉर्मेड सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) की तरफ से ग्रेड II पुलिस कांस्टेबल, ग्रेड II जेल वार्डर और फायरमैन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर और फायरमैन के 3552 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आनलाइन आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2022 तय की गई है।
महत्वपूर्ण तारीख ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तारीख - 7 जुलाई 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख - 15 अगस्त 2022
शैक्षिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे तमिल भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर और फायरमैन के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 130 रुपए का भुगतान करना होगा।
सैलरी इन पदें के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 18,200 रुपए से लेकर 52,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.tnusrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें TNUSRB Recruitment 2022 Notification Link