Asia Cup: आज भारत का सुपर 4 में पाकिस्तान से होगा मुकाबला, टूर्नामेंट में दूसरी बार खेलेंगी दोनों टीम
भारत
RP Raghuvanshi
04 Sep 2022 04:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Sep 2022 04:43 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान का एशिया कप (Asia Cup)में दूसरी बार मुकाबला होने जा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ आज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं दुबई स्टेडियम में मैच काफी दिलचस्प रहने वाला है। ये 4 साल बाद पहला मौका होने जा रहा है, जब दोनों टीमें 8 दिन में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार हैं । इससे पहले 2018 के एशिया कप में देखा जाए तो दोनों टीम ने 2 मैच खेल लिया है और दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल हो गई थी।
28 अगस्त के दिन भारत और पाकिस्तान (Asia Cup) के बीच हुए लीग मुकाबले में शानदार संघर्ष देखने को मिला था। मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुन लिया था। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी की वजह से पाक की टीम 147 रन ही बनाकर सीमित हो गई। भारत की बल्लेबाजी को देखने के साथ ये स्कोर आसान नजर आ रहा था, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारत को शुरआती झटका देकर परेशानी में डाल दिया। हालांकि, आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा की शानदार साझेदारी ने भारत को जीतने में अहम योगदान दिया।
हांगकांग के खिलाफ हुए मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल का बल्ला नहीं चला तो वह सूर्या ही मौजूद थे जिन्होंने टीम को सुरक्षित स्थिति में लाने का कामकिया। और 261 की स्ट्राइक रेट से 26 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। ऐसे में टीम इंडिया के टॉप-3 के प्रदर्शन को देखने के साथ इस खिलाड़ी से काफी उम्मीद बढ़ती जा रही है।
दोनों टीमों सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने जा रही है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले किया जाएगा।