Ind Vs SA: आज भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा तीसरा टी-20 मुकाबला, सीरीज हारने का मंडरा रहा है खतरा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:34 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के बीच टी 20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में होने जा रहा है जिसमें भारत को जितनी ज़रूरी है। वहीं पहले के 2 मैच में टीम इंडिया को हार मिली है जिसकी बाद ये सीरीज बचाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं पिछली बार 2015 में भारत को साउथ अफ्रीका ने टी 20 और वन डे सीरीज में हराया था।
वहीं उसके बाद से सभी सीरीज में साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) को हर का सामना करना पड़ा था। आज के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की भूमिका काफी अहम होने जा रही है।
दूसरे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीन फॉर्मेट में भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये 7वी हार हुई थी। वहीं इसके पहले भारत को साउथ अफ्रीका में हुए दौरे पर 2 टेस्ट और 3 वन डे में हार का सामना करना पड़ा था।
कैसा रहने वाला है पिच और मौसम का हाल
डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम वाली पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होने जा रही है। यहां पर गेंदबाजों ने हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस पिच में स्पिनर्स को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पर 2 टी 20मुकाबले हो चुके है जिसमें दोनों बार ही पहली गेंदबाजी कर रही टीम को जीत मिल मिली है।
प्लेइंग इलेवन में दोनों टीमें किसको दे सकती है मौका
साउथ अफ्रीका में जिन खिलाड़ियों को दूसरे मुकाबले में मौका मिला था, उनको मौका दिया जाना है। टीम इंडिया के द्वारा प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव होने की संभावना है। पिछले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उनकी जगह पर वेंकटेश अय्यर को को मौका मिल सकता है। वहीं अक्षर की जगह पर रवि बिश्नोई टीम में शामिल हो सकते है। इसके अलावा ऋषभ पंत भी नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे।