Tokyo Paralympic- अवनि लखेड़ा ने दूसरा मेडल जीत किया देश का सिर ऊंचा
भारत
चेतना मंच
03 Sep 2021 01:13 PM
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। निशानेबाजी की प्रतियोगिता में अवनि लखेड़ा ने दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। 50 मीटर एयर राइफल के 3P SH1 के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है।
इससे पहले अवनी ने 30 अगस्त (सोमवार) को आयोजित हुए 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के SH 1 में फाइनल जीत के स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया था। एक ही प्रतियोगिता में लगातार दो मेडल जीतकर अवनी ने देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही अवनी पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
राजस्थान राज्य के जयपुर की रहने वाली अवनी मात्र 19 साल की है। साल 2012 में वह एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इसके बाद ही इनके कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया। अवनी का सफर संघर्ष और कठिनाइयों से भरा रहा। लेकिन जीवन में आई हर कठिनाइयों का इन्होंने डटकर मुकाबला किया। आज अवनी पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है।
एक नहीं बल्कि दो-दो पदक पर कब्जा करके अवनी ने आज पूरे भारत देश का सर पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालंपिक्स के 12 पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है।