Train Fire- सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन और डिब्बे में आग लगने से मची अफरातफरी
पैसेंजर ट्रेन में लगी आग (PC- Hindustan Times)
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:31 AM
Train Fire- आज सुबह सहारनपुर से दिल्ली (Fire in saharanpur to Delhi Passenger train) जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन मेरठ के दौराला (Daurala Station Meerut) स्टेशन पर पहुंची थी। इस हादसे में ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्बे जलकर खाक हो गए। इस हादसे की वजह ट्रेन का ब्रेक जाम होना बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह जैसे ही पैसेंजर ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के इंजन में आग लग (Train Fire) गई और इंजन से सटे हुए दो और डिब्बों में सीट के नीचे से धुआं निकलने लगा। ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। और सभी यात्री शोर मचाते हुए ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म की तरफ दौड़ने लगे। यात्रियों ने ड्राइवर को ट्रेन में आग लगने की बात की खबर दी। आग लगने की खबर सामने आते ही पूरी ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और शोर मचाने लगे।
देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और इंजन के साथ साथ दो अन्य डिब्बों को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया। जब तक आग को बुझाने की व्यवस्था की गई तब तक इंजन और दो डिब्बे जलकर पूरी तरह से राख हो गए। यात्रियों और रेलवे कर्मियों की मदद से आज लगे हुए इंजन और दोनो डिब्बों को अन्य डिब्बों से काटकर अलग किया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना है कि देवबंद से ही उन्हें ट्रेन में दुर्गंध आ रही थी और कुछ अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थी हालांकि सबने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब सीट के नीचे से धुआं निकलने लगा तो सब ने शोर मचाना शुरू किया। परंतु ट्रेन के ड्राइवर तक शोर की आवाज नहीं पहुंची। ऐसे में जैसे ही ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी तो सब ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म की तरफ दौड़ने लगे।