Transgender Equality: अपने ट्रांसजेंडर फ्रेंड को इस तरह करें सपोर्ट
Two women holding hands with a wooden background. One is caucasian, the other is black. Multicultural, homosexual love and friendship concepts.
भारत
चेतना मंच
11 Dec 2021 09:01 PM
निकिता चौहान
ट्रांसजेंडर एक जटिल शब्द है जिसका अर्थ बहुत कुछ हो सकता है। एक ट्रांस महिला वह होती है जो पुरुष के रूप में पैदा होता है लेकिन महिला के रूप में पहचाना जाता है उसे महिला ट्रांसजेंडर कहा जाता है। एक ट्रांस पुरुष वह होता है जो महिला के रूप में पैदा होता है लेकिन पुरुष के रूप में पहचाना जाता है, उसे भी ट्रांसजेंडर कहते हैं। आज के समय ट्रांजीशन करना एक बहुत बड़ा कदम है। ऐसे में अगर आपका दोस्त आपसे यह बात बताता है, तो यह बहुत बड़ी बात है। आप का दोस्त आप पर बहुत भरोसा करता है। ट्रांस के रूप में सामने आना, एक गहरे और इम्पोर्टेन्ट सचाई को बताना यह बहुत बड़ी चीज़ है। वे आपको कुछ बहुत ही पर्सनल जानकारी दे रहे हैं। हालाँकि, आप केसा महसूस करेंगे आपके दोस्त के ट्रांजीशन के बारे में जान कर नहीं पता। सब का अलग-अलग रिएक्शन होता है। आपको उस समय कैसे रियेक्ट करना चाहिए, यह समझ नहीं आता, लकिन चाहे आप खुश हों, या दुखी हों, या डरे हुए हों, या उन सभी चीजों में, हम सभी को एक-दूसरे का अधिक सपोर्ट करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। आईये आपको बताते हैं कि आप अपने ट्रांसजेंडर दोस्त को किस तरह सपोर्ट करें और उन्हें मान- सम्मान दें.....
अपने फ्रेंड को जाने
एक ट्रांजीशन एक बड़ा कदम है और वे शायद इस स्थिति में नहीं हैं, कि कई लोगो को इस ट्रांजीशन के बारे में अपनी फीलिंग को बता सकें। आपने दोस्तों से बात करे इस बारे में जाने की लोग कैसा सोचते है, इन सब से आपको मदद मिलेगी आपके दोस्त को सपोर्ट करने में।
उनके लिए रिसर्च करें
इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहाँ आपको हर तरह की जानकारी आसानी से मिल जायेगी और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल जाएगी। अगर आप अपने दोस्त का सपोर्ट करना चाहते हैं, तो थोड़ा रिसर्च करना एक अच्छा विचार है। यह आपके दोस्त को उनके अनुभव के हर छोटे पहलू पर आपको जानकारी देगा। आपको जेंडर के बारे में अपने ज्ञान मिलेगा और आप अपने दोस्त से इस बारे में ढंग से बात कर पाएंगे।
उनका सम्मान करें
अपने दोस्त को किसी भी तरह के अपशब्द ना कहें। जब आपका दोस्त ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आता है, तो यह डिस्बेलिएफ, कंट्राडिक्शन या उनके जेंडर को पहचानने से इनकार नहीं करना चाहिए है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि, वह पास्ट में कैसे था, यह आपकी ज़िम्मेदारी है, कि जब वो आपको यह बात बताए, तो आपको अपने दोस्त पर विश्वास करना चाहिए। उसका सम्मान करना चाहिए ।
अपने दोस्त के साथ हर जगह खड़े रहें
एक दोस्त होने के नाते केवल आपके सपोर्ट के अलावा बहुत कुछ है। यह दिखाने का एक बहुत ही अच्छा और सही तरीका है, कि आप अपने दोस्त के साथ खड़े रहे, उनके ट्रांजीशन को थोड़ा आसान बनाने के लिए उनके साथ रहे। यदि आपका दोस्त पब्लिक टोलिएट का उपयोग कर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा के लिए डरते है, तो उसके साथ जाए। यदि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने से डरते हैं, तो उनके साथ जाए या उन्हें राइड दे। अगर उन्हें एक मज़ेदार नाइट आउट के बाद घर जाने की ज़रूरत है, तो उनके लिए कैब बुलाने या घर तक छोड़ आए। क्योंकि ट्रांसजेंडर लोग की हिंसा और हमले के शिकार होने की अधिक संभावना रखते हैं।
अच्छे सपोर्टर बनें
सपोर्ट पर्सनेल हो सकता है, और आपके दोस्त द्वारा उनके ट्रांजीशन के माध्यम से खड़ा होना एक वैल्युएबल चीज है। लेकिन आज की दुनिया में, ट्रांसजेंडर होना दुख की बात है, कि यह सिर्फ एक पर्सनेल स्ट्रगल नहीं है। कई बार यह राजनीतिक होता है। हमारे अस्तित्व के अधिकार, हमारे पहचाने जाने के अधिकार और सुरक्षित रहने के हमारे अधिकार के लिए हर दिन कठिन लड़ाई लड़ी जा रही है।