Stock Market:आज शेयर बाजार शुरूआत में हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 221 अंक हुआ नीचे
(Stock Market) Source:BusinessToday
भारत
चेतना मंच
17 Feb 2022 04:54 PM
मुंबई:शेयर बाजार (Stock Market) में आज हफ्ते के चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 50 पॉइंट्स गिरने के बाद 57,901 पर कारोबार कर रहा है। टेक कंपनियों के शेयर्स आज बढ़त में पहुंच गए हैं।
सेंसेक्स (Sensex) 221 अंक ऊपर 58,217 पर खुला गया था। पहले घंटे में इसने 58,266 का ऊपरी और 58,163 का निचला स्तर बना लिया था। इसके 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में और 25 बढ़त में पहुंच गए हैं। गिरने वालों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, सनफार्मा और ICICI बैंक शामिल
बढ़ने वाले स्टॉक (Stock Market) में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन, HDFC, NTPC, पावरग्रिड, एशियन पेंट, विप्रो, एयरटेल, नेस्ले, ITC और टेक महिंद्रा भी सूची में शामिल है। इनके साथ ही मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर्स में 1-1% की बढ़त हो गई है।
कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक, TCS भी बढ़त में पहुंच गए हैं। सेंसेक्स के 178 शेयर अपर और 110 लोअर सर्किट में पहुंच गए हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 263.83 लाख करोड़ रुपए है जो कल 262.02 लाख करोड़ रुपए हो गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 115 पॉइंट्स की तेजी करने के बाद 17,437 पर कारोबार जारी है। यह 17,396 पर खुला गया था और 17,375 इसका निचला तथा 17,442 ऊपरी स्तर बना लिया था। इसके 50 शेयर्स में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में पहुंच चुके है। निफ्टी के नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में शामिल है। शेयर बाजार में गिरावट होने से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है।