केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी हर माह सिर्फ यू ट्यूब से कमाते हैं चार लाख!
भारत
चेतना मंच
17 Sep 2021 01:56 PM
मोदी सरकार के सबसे तेज तर्रार मंत्रियों में शुमार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का एक नया रूप भी सामने आया है। वे बहुत सफल यू-ट्यूबर हैं और महीने हर महीने इससे 4 चार लाख रुपए कमाते हैं।
गुरुवार को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे के निर्माण का जायजा लेने के बाद जब वे एक जगह लोगों को संबोधित कर रहे तो उसी दौरान उन्होंने खुद इसका खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। गडकरी ने कहाकि कोरोना काल में वे यू-ट्यूब को देख-देखकर घर में खाना बनाया करते थे। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने इस विषय पर अमेरिका,जर्मनी व न्यूजीलैंड समेत कई देशों में भाषण दिया। यू-ट्यूब पर चल रहे उनके इन वीडियो भाषणों को देखने व सुनने वालों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि अब सिर्फ यू ट्यूब से उन्हें चार लाख से ज्यादा की कमाई हर माह हो रही है। गौरतलब है कि अगर यू ट्यूब पर किसी वीडियो के देखने वालों की संख्या हजारों-लाखों में होती है और लगातार नए-नए कंटेंट आते रहते हैं तो उस वीडियो का मुद्रीकरण हो जाता है और उसपर विज्ञापन आने लगते हैं। जिसके चलते यू ट्यूबर को एक निश्चित रकम मिलने लगती है।