
UP Assembly Election 2022 : इस बार छोटे दल तय करेंगे हार-जीत के नतीजे
आज सुबह ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र (Resignation Letter) देकर भाजपा छोड़ दी है। भाजपा छोड़ने के बाद श्री मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बदायूं जिले के विधायक आरके शर्मा ने भी भाजपा छोड़ दी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के साथ भाजपा छोड़ने वालों में शाहजहांपुर से विधायक रोशनलाल भी शामिल है। इतना ही नहीं उनके खास माने जाने वाले अनिल मौर्य ने भी भाजपा छोड़ दी है। विश्लेषकों का मत है कि भाजपा में शुरू हुई यह भगदड़ अगले कुछ दिनों में और तेज होगी। इस पूरी भगदड़ का सीधा लाभ समाजवादी पार्टी को मिलता हुआ नजर आ रहा है। विश्लेषक यह भी मान कर चल रहे हैं कि जो ऐन मौके पर पार्टी छोड़ रहे हैं क्या जनता उन्हें दूसरी पार्टी में जाने के बाद वोट देगी? इस सौ टके के सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है।