UP Authority Transfer : नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बम्पर तबादले बने चर्चा का विषय "विधायक जी" भी चर्चा में
भारत
चेतना मंच
02 Jul 2022 06:39 PM
Noida / Greater Noida : नोएडा/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक कमाऊ प्राधिकरण माने जाने वाले नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इतिहास में पहली बार बम्पर तबादले हुए हैं। बीती रात जारी हुई एक सैकड़ा अधिकारियों व कर्मचारियों की तबादला सूची चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सूची में शामिल दो महाप्रबंधकों (जीएम) के तबादलों ने सबको चौंका दिया है।
बीती रात उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास विभाग से तबादलों की एक लम्बी सूची जारी की गयी है। यह सूची विभाग के अनुभाग-4 में तैनात संयुक्त सचिव अनिल कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) पी.के. कौशिक का है। श्री कौशिक कुछ अर्सा पूर्व ही ग्रेटर नोएडा से नोएडा प्राधिकरण में तैनात हुए थे। नोएडा में तैनात होते ही श्री कौशिक ने अनेक नए-नए प्रयोग यहां के इंजीनियरिंग विभाग में किए थे। इन प्रयोगों के चलते उन्हें नोएडा प्राधिकरण की सीईओ एवं प्रदेश की पॉवरफुल अफसर रितु माहेश्वरी का खास माना जाने लगा था। उनको कानपुर स्थित यूपीसीडा में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह तबादला प्राधिकरण व प्रशासनिक हल्कों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रात में जारी हुई सूची में दूसरा अहम नाम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) ए.के. अरोरा का है। उन्हें भी यूपीसीडा भेजा गया है। बता दें कि जैसे किसी को पुलिस महकमे में लाइन हाजिर कर दिया जाता है तो स्पष्ट होता है कि उसे गैर महत्व के स्थान पर भेजा गया है। वैसे ही औद्योगिक विभाग में यूपीसीडा की तैनाती को 'लाइन हाजिर' जैसा ही माना जाता है।
सब जानते हैं कि वर्ष 1976 में बने उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम के तहत 17 अप्रैल 1976 को नोएडा प्राधिकरण अस्तित्व में आया था। बाद में इसी अधिनियम के आधीन वर्ष-1991 में ग्रेटर नोएडा व 1996 में यमुना विकास प्राधिकरण बने। इन तीनों ही प्राधिकरणों में कर्मचारियों के तबादलों का कोई प्रावधान नहीं था। मात्र चार साल पूर्व प्रदेश के किसी भी प्राधिकरण में तबादला किए जाने की नीति बनी थी। उस नीति के बाद से बीती रात जारी होने वालीसूची को सबसे बड़ी सूची माना जा रहा है। इस नीति का सृजन नोएडा के विधायक पंकज सिंह के प्रस्ताव पर हुआ था।
"विधायक जी" की चर्चा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के कर्मचारियों को तबादले का डर नहीं रहता था। वें एक ही प्राधिकरण में अपनी पूरी जिंदगी बिताते थे। उनके ऊपर तैनात होने वाले अफसर सीईओ अथवा चेयरमैन उन्हें तबादला करने का डर भी नहीं दिखा पाते थे। इस कारण तीनों प्राधिकरण भ्रष्टाचार के अडडे बन गए थे। वह तो भला हो नोएडा के विधायक पंकज सिंह का जिन्होंने अपने पिछले विधानसभा के कार्यकाल में विधायक बनते ही यह पॉलिसी बनवाई कि प्राधिकरणों के कर्मचारी प्रदेश के औद्योगिक विभाग में कहीं भी स्थानांतरित किए जा सकते हैं। यह पॉलिसी वर्ष 2018 से अस्तित्व में है। बीती रात हुए तबादलों की सूची में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को अच्छी तैनाती मिली है। वे तो पंकज सिंह की तारीफ कर रहे हैं। जिन्हें 'लाइन हाजिर' होना पड़ा है वे 'विधायक जी' को खूब कोस रहे हैं।
शुरू होगा 'रिलीविंग' वाला गेम
मामला तबादलों पर ही खत्म नहीं होता है। कम महत्व वाले या यूं कहें कि कम 'मालदार' पदों पर स्थानांतरित हुए कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने प्राधिकरण के मुखिया के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। यदि उनके मुखिया उन्हें अपने प्राधिकरण से रिलीव ही नहीं करते व करती हैं तो भी वे पुराने पदों पर ही बने रहेंगे। आने वाले कुछ दिनों तक तीनों प्राधिकरणों में 'रिलीविंग' शब्द की खूब गूंज सुनाई पड़ेगी। आप सबको इससे जुड़े समाचार हम पहुंचाते रहेंगे।
किसका कहां हुआ तबादलनोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल पी.के. कौशिक का तबादला यूपीसीडा कानपुर किया गया है। ग्रेटर नोएडा के महाप्रबंधक सिविल ए.के. अरोरा का तबादला यूपीसीडा में महाप्रबंधक सिविल के पद पर किया गया है। नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जैन का तबादला कानपुर किया गया है। नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल मुकेश कुमार व्यास का तबादला कानपुर किया गया है। नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल का तबादला ग्रेटर नोएडा किया गया है। ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल अजय कुमार राय का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल सौदान सिंह का तबादला यूपीसीडा कानपुर किया गया है। यूपीसीडा कानपुर के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल एन के आदर्श का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल विश्वास कुमार त्यागी का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत यांत्रिकी सत्यपाल भाटी का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक सिविल ब्रह्मपाल सिंह का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक सिविल ब्रह्म सिंह का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर किया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक सिविल सुभाष चंद्रा का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक आरके शर्मा का तबादला कानपुर में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक अरुण कुमार का तबादला कानपुर यूपीएसआईडीए में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक सिविल सत्येंद्र गिरी का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक सिविल फिरोज अहमद का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक सिविल गोपाल प्रसाद का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक सिविल अजय प्रकाश का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के प्रबंधक नागेंद्र सिंह का तबादला ग्रेटर नोएडा किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के प्रबंधक राम चरण का तबादला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किया गया है। यूपीएसआईडीए के प्रबंधक विद्युत यांत्रिक राकेश दुबे का तबादला नोएडा में किया गया है। नोएडा के प्रबंधक मनोज कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक विद्युत यांत्रिक मनोज कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक विद्युत यांत्रिक संदीप भारता का तबादला कानपुर यूपीएसआईडीए में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक सिविल नरोत्तम सिंह का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। नोएडा के सहायक प्रबंधक सिविल हरिओम कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रबंधक सिविल जितेंद्र कुमार यादव का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा मैं सहायक प्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर किया गया है। ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रबंधक सिविल वर्क वैभव नगर का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किया गया है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक सिविल करण सिंह त्यागी का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के सहायक प्रबंधक सिविल पीएम सोनकर का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में तैनात सहायक प्रबंधक सिविल मनोज कुमार शुक्ला का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक सिविल बृजेश कुमार अग्रहरि का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में तैनात सहायक प्रबंधक सिविल दिनेश कुमार का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक सिविल योगेंद्र पाल सिंह का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा में सहायक प्रबंधक विद्युत यांत्रिक कपिल शर्मा का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कर दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी में तैनात सहायक प्रबंधक विद्युत यांत्रिक राजीव कुमार का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सहायक प्रबंधक विद्युत यांत्रिक सुभाष कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सहायक प्रबंधक विद्युत यांत्रिक पंकज तिवारी का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के उप महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन चंद्रकांत त्रिपाठी का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी के सहायक महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन लोकेंद्र पाल सिंह का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के सहायक महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन संजीव कुमार बेदी का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए के सहायक महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन कैलाश नाथ श्रीवास्तव का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए सहायक महाप्रबंधक चंद्रेश कुमार मौर्य का तबादला गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन रविंद्र सिंह का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। ग्रेटर नोएडा में प्रबंधक सामान्य प्रशासन कैलाश चंद भाटी का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में प्रबंधक सामान्य प्रशासन सुदीप विद्यार्थी का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में प्रबंधक सामान्य प्रशासन जितेंद्र बहादुर राम का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए में प्रबंधक सामान्य प्रशासन प्रमोद कुमार का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन पदम सिंह का तबादला नोएडा में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन सुमन भंडारी का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन जगदीश चंद्र लॉबियाल का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन खान बसी का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन सोनिका यादव का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रबंधक सामान्य प्रशासन प्रबुद्ध गौतम का तबादला नोएडा कोर्ट में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी विजय स्वरूप का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी एसके महेश्वरी का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में वित्त एवं लेखाधिकारी विश्वमित्र बंधु का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सोमेश कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी संजीव दत्त का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार अभिषेक शुक्ला का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार सतीश कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार प्रदीप कुमार का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में हुआ है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार महेंद्र पाल सिंह का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में हुआ है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में लेखाकार बृजेश कुमार का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार संजीव कुमार गौतम का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार अमित मौर्य का तबादला गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी में लेखाकार महेश चंद का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर में तैनात उप महाप्रबंधक वास्तु एवं नियोजन संतोष कुमार का तबादला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन वैभव गुप्ता का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक वास्तु एवं नियोजन लाल सिंह का तबादला ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किया गया है। नोएडा अथॉरिटी की मानचित्रक अर्चना भारती का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के मानचित्रक अमित श्रीवास्तव का तबादला नोएडा अथॉरिटी किया गया है। नोएडा अथॉरिटी के सहायक लेखाकार केके आर्य का तबादला यूपीएसआईडीए कानपुर में किया गया है। यूपीएसआईडीए कानपुर के लेखाकार आदेश कुमार का तबादला नोएडा अथॉरिटी में किया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सहायक संदीप कुमार का तबादला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में किया गया है।