
UP Board Paper Leak : यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर लीक (UP Board Paper Leak) मामले के मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है। (UP Board Paper Leak) जानकारी के अनुसार, इस बड़े मामले के मास्टरमाइंड की पहचान भीमपुरा के रहने वाले आनंद नारायण चौहान उर्फ़ मुलायम चौहान और मनीष चौहान के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि आनंद चौहान और मनीष चौहान के स्कूल से ही टैंपर प्रूफ पैकेट निकाला था। आनंद चौहान को उक्त स्कूल का मैनेजर और मनीष चौहान को प्रिंसिपल बताया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग छात्रों को परीक्षा में पास करवाने का ठेका लेते थे।
क्या है मामला? आपको बता दें कि बीते बुधवार को यूपी के 75 जिलों में दूसरी पाली में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय का पेपर होना था। लेकिन, परीक्षा से ठीक पहले दोपहर के वक्त तन हड़कंप मच गया, जब पता चला कि अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया। हालांकि, तुरंत ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि पेपर की सीरीज 316 ED और 316 EI का पेपर बलिया से लीक हुआ है। इस सीरीज के पेपर यूपी के 24 जिलों में भेजे गए थे। जिसके बाद विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने उन सभी 24 जिलों में परीक्षा रद्द दी। साथ ही, जांच के आदेश दिए गए। तब भी ये बात आई थी कि पेपर मजबूती से सीलबंद लिफाफे में थे बावजूद लीक हुए, तो इसके पीछे कोई जानकार था।
बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक हुए थे सस्पेंड विभागीय मंत्री गुलाबो देवी ने कहा है, कि पेपर लीक में जो शामिल होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को निलंबित कर दिया गया। बाद में बलिया के डीएम और पुलिस अधीक्षक SP ने सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी थी।