UP Board Result 2022- इंतजार खत्म, 18 जून को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे देखे अपना रिजल्ट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
UP Board Result 2022-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म। शनिवार यानी 18 जून को यूपी बोर्ड का रिजल्ट (UP Board Result) जारी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट http://upresult.nic.in/ पर जारी किया जाएगा।
गौरतलब है 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा परिणाम का छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी बेसब्री से इंतजार था। यूपी सरकार ने बोर्ड को जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित (UP Board Result) करने का आदेश दिया था। पहले ही यह घोषणा हो गई थी कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 से 20 जून के बीच में घोषित किया जाएगा। अब परीक्षा परिणाम के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की गई है।
18 जून को दोपहर 2:00 से 4:00 के बीच 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शाम को 4 बजे जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट -
1. परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresult.nic.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट पर हाई स्कूल का परिणाम देखने के लिए 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' सेलेक्ट करें, और इंटरमीडिएट का परिणाम देखने के लिए 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' को सेलेक्ट करें।
3. रिजल्ट को सेलेक्ट करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर व स्कूल कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
4. सबमिट का बटन क्लिक करते ही स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम नजर आएगा।
10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे 47 लाख छात्र-
गौरतलब है इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 47,75,749 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। हाई स्कूल में 27,81,654 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट में 24,11,035 छात्र सम्मिलित हुए थे। बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच में आयोजित की गई थी।