UP Budget 2022-पेश हुआ पहला बजट, महिलाओं को प्राथमिकता, किसानों को ये सौगात
पेश हुआ बजट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
UP Budget 2022- उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार यानी आज योगी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने बजट में किए कई बड़े ऐलान। योगी सरकार ने 6.10 लाख करोड़ रुपए का बजट 2022-23 (UP Budget 2022) के लिए पेश किया है। जबकि पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का था। यूपी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार पेश किया गया यह बजट पेपर लिस्ट होने के साथ ही एक समावेशी बजट साबित होगा जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है खासतौर से महिलाओं युवाओं और किसानों को इस बजट में प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही सुरेश खन्ना ने यह भी दावा किया है कि इस बार का बजट उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा बजट साबित होगा।
बजट में किया गया है महिलाओं के लिए खास ऐलान -
उत्तर प्रदेश बजट 2022 (UP Budget 2022) में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में महिलाओं के लिए निम्नलिखित ऐलान किए हैं -
1. बजट में निराश्रित महिलाओं तथा वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है। इसके लिए बजट में 4032 करोड रुपए की राशि दी गई है।
2. गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
3. बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की 9 से 14 साल की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दोनों खुराक देने के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
4. महिलाओं की सुरक्षा को और भी अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के समस्त 1535 स्थानों में ' महिला हेल्प डेस्क' (Women Help desk) की स्थापना करने का आदेश।
5. प्रदेश के सभी जिलों में जिले स्तर पर साइबर हेल्पडेस्क की स्थापना हो रही है इसको सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
6. बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आवाहन में यूपीएससी 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटाप एवं एससी एसटी के तहत 100 टॉपर छात्राओं को लैपटाप प्रदान किया गया।
7. सूचना एवं लघु उद्योग मिशन के तहत महिलाओं कृष्ण शक्ति करण एवं कौशल विकास हेतु 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
8. आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के कार्य प्रदर्शन हेतु सितंबर 2021 से प्रति माह की दर से 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश बजट 2022 में किसानों को लेकर खास ऐलान किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के आलू प्याज टमाटर जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुरक्षित करने का ऐलान बजट में हो सकता है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को संकेत दिया था कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि मुफ्त की बिजली देने पर राज्य सरकार को करीब 1800 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल, टैंक व तालाब निर्माण के लिए भी अनुदान की व्यवस्था होगी।