योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अगस्त से मिल सकता है बढ़ा हुआ DA
UP DA
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:26 AM
UP DA News: लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों के स्थगित किए गए डीए (UP DA) को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं कि वो तैयारी करे और जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करे। वहीं राज्य सरकार के इस फैसले से 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 13 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
क्या फायदा होगा?
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब जल्द ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 11 प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता (UP DA) और पेंशनर्स को महंगाई राहत मिलने जा रही है। वहीं बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को इस संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों के स्थगित किए गए डीए को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे और जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करे। वहीं राज्य सरकार के इस फैसले से 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 13 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
Russia Ukraine War: भारत ने सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ नहीं किया वोटकब आएगा वेतन में बढ़ा हुआ डीए और जुलाई का एरियर?
आपको बता दें कि वित्त विभाग की ओर से 25 जुलाई तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का आदेश नहीं जारी होने के कारण अब राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ 11 प्रतिशत डीए का भुगतान अगस्त की सैलरी में किया जाएगा। वही वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से दिया जाना है। लेकिन अभी तक आदेश जारी न होने की वजह से अब इसका भुगतान अगस्त की सैलरी में ही किया जाएगा। वही अगस्त की सैलरी में कर्मचारियों को दो महीने के बढ़े हुए डीए का भुगतान हो सकता है।