सिसौली भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय मुख्यालय होने के साथ साथ जाट समाज के सबसे बड़े गोत्र बालियान खाप का भी मुख्यालय भी हैं. चौधरी नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही बालियान खाप के मुखिया हैं. साथ ही वे सभी बिरादरियों को मिलाकर बनायी गयी सर्वखाप पंचायत के चौधरी भी हैं. UP Elections 2022 सहारनपुर शहर सीट, गायब हो चुके मुद्दे, जानें ग्राउंड रिपोर्ट इससे पहले बीजेपी जयंत चौधरी के साथ में चुनाव (UP Chunav) लड़ने का ऑफर भी दे चुकी है, जिसे वह ठुकरा चुके हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने उत्तर प्रदेश के किसानों से अपील की है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं कर उनको धोखा देने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों (UP Chunav) में भाजपा को दंडित करें। एसकेएम ने किसानों से कहा है कि आगामी चुनाव में भाजपा को वोट ना दें। इस दौरान मोर्चा ने किसानों के नाम विस्तृत पत्र जारी किया है. पत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धोखेबाज बताया गया है।किसानों की राजधानी, सिसौली में अमर किसान ज्योति पे घी की आहुति दी और बाबा का आशीर्वाद लिया! #KisanMajdoorEktaZindabaad pic.twitter.com/8Y31IanDRn
— Jayant Singh (@jayantrld) February 6, 2022