
चुनाव (UP Election 2022) से पहले दादरी विधायक तेजपाल नागर (Tejpal Nagar) और बीजेपी की ओर से विज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्रेटर नोएडा में पार्क, सड़क और लाइटों का कार्य कराया गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का एक कैंप कार्यालय स्थापित करके अफसरों का स्पताह में एक दिन वहां बैठना सुनिश्चित कराया है. उनका कहना है कि वहीं 130 मीटर रोड का पुन: निर्माण कार्य कराया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्मशान घाट स्वीकृत कराया है. उन्होंने ऐसे ही कई विकास कार्यों को गिनाया है. लेकिन NEFOWA के मनीष ने उनके इन सभी दावों को झूठा बताया है..@tejpalnagarMLA जी इस घोषणा पत्र से साफ़ ज़ाहिर है कि घर खरीदारों के हितरक्षा और ग्रेनो वेस्ट में सरकारी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, फ्लाईओवर, इत्यादि जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए आपने कोई प्रयत्न नहीं किया। GNW निवासी आपको वोट क्यों दें? @swatantrabjp pic.twitter.com/vVxr5iCYWn
— Manish (NEFOWA) ✍️ (@manishsmooth) January 6, 2022