UP Elections: सपा ने यूपी सरकार के 4 शीर्ष अफसरों को बताया भाजपा कार्यकर्ता, हटाने की मांग
UP Elections
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:14 PM
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की चुनाव (UP Elections) तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) होंगे. चुनाव की तारीखों के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लग गई है. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग (ECI) से यूपी सरकार और भाजपा (BJP) के संबंध में शिकायत की है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.
पत्र में सपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि यूपी सरकार में उच्च पदस्थ 4 अफसर भाजपा के कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहे हैं. ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव (UP Elections) के लिए दोनों को पदों से हटाया जाना चाहिए. पत्र में कहा गया है कि यूपी के उप मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार और एडीजी अमिताभ यश सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहे हैं. सपा की ओर से कहा गया है कि सभी को तत्काल प्रभाव से हटाए बगैर प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त चुनाव (UP Elections Date) कराना संभव नहीं है.
UP Elections 2022 Date: नोएडा समेत पश्चिम यूपी की 58 सीटों पर इस तारीख को होगा चुनाव
समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि चारों अफसरों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाए. जिससे कि प्रदेश में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव संपन्न हो सकें. यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा. उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा. तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को, चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को, पांचवें चरण का चुनाव 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च, आखिरी और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.