
UP Latest News : गरीबों के लिए (UP Latest News) हमेशा से सबसे अहम रहा है रोटी, कपड़ा और मकान। ऐसे में देश-प्रदेश की सरकारें (UP Latest News) भी गरीब तबके तक भोजन और रहने की व्यवस्था के लिए तमाम योजनाएं लागू करती नज़र आती है। गरीब लोगों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की यही मंशा रहती है कि कैसे आसानीपूर्वक अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभार्थी बनाया जा सके। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी एक ऐसी भी योजना की शुरुआत करने जा रही है जिसके तहत गरीब लोगों को भूखे पेट नहीं सोना पडेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आने वाले कुछ ही समय में प्रदेशभर में अन्नपूर्णा कैंटीन की नींव रखने वाली है। आपको बता दें कि इस अन्नपूर्णा कैंटीन के चलते गरीब लोगों को बेहद ही कम कीमत में भरपेट भोजन प्राप्त हो सकेगा तथा उन्हें दिनभर मेहनत-मजदूरी करने के बाद भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा कैंटीन में प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से भोजन बनाया जाएगा तथा साथ ही सभी दिन भोजन का मूल्य समान और बेहद ही कम रहेगा।
>> Noida News: कंपनी की कैंटीन में व्रत का खाना खाने से 40 कर्मी बीमारआपको बता दें कि तेलंगाना सरकार ने भी कोरोना लॉकडाउन के दौरान अन्नपूर्णा कैंटीन की शुरुआत की थी, जिसमें गरीबों को सस्ता और अच्छा खाना दिया जाता है और जिसके पास उतने भी पैसे नहीं होते उसे मुफ्त में भोजन दिया जाता है। तेलंगाना सरकार अन्नपूर्णा कैंटीन की सफलता के बाद अब 32 और नए अन्नपूर्णा कैंटीन खोलने की योजना बना रही है।