UP News : नोएडा में स्थापित होगी एयर क्राफ्ट सर्विस व ओवरहॉलिंग की पहली यूनिट
भारत
चेतना मंच
28 Jun 2022 08:33 PM
Lucknow : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूपी में एयर क्राफ्ट सर्विस और ओवरहॉलिंग हब बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसकी पहली यूनिट नोएडा में स्थापित की जाएगी।
कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कियूपी को एयर क्राफ्ट सर्विस और ओवरहॉलिंग का हब बनाया जाएगा। नोएडा में इसकी पहली यूनिट स्थापित होगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप के लिए पांच वर्ष के लिए वित्तीय सहायता की मंजूरी दी गई है।कैबिनेट बैठक में डाटा सेंटर नीति 2021 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में होमगार्ड को प्रशिक्षण अवधि में 786 रुपये भत्ता देने पर भी निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर पास के लिए भारत सरकार के नेशनल हाईवे और रेलवे के साथ एमओयू किया जाएगा। 300 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिजऔर अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें राज्य सरकार का खर्च 10 प्रतिशत होगा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की पौधशालाओं से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।