UP News : यूपी में एसपी से डीआईजी बनाए गए 18 आईपीएस अफसरों के तबादले
UP Police
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:21 PM
Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के बाबत जारी सूची के मुताबिक एसपी से डीआईजी बने आईपीएस अफसरों को तैनाती मिली है। इनमें सभाराज बने को डीआईजी एससीआरबी लखनऊ, स्वामी प्रसाद डीआईजी विशेष जांच प्रकोष्ठ लखनऊ, सौमित्र यादव डीआईजी यूपी 112 लखनऊ, रमेश डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, बाबूराम डीआईजी सीबीसीआईडी लखनऊ, दयानंद मिश्रा डीआईजी फूड सेल लखनऊ के पद पर तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा योगेश सिंह को डीआईजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, गीता सिंह डीआईजी अभियोजन मुख्यालय लखनऊ, सर्वेश कुमार राणा डीआईजी खाद्य एवं रसद प्रशासन लखनऊ, जुगल किशोर डीआईजी दूरसंचार विभाग लखनऊ, विनोद कुमार मिश्रा डीआईजी एंटी करप्शन लखनऊ, बालेंद्र भूषण सिंह डीआईजी लॉजिस्टिक लखनऊ, डॉ अरविंद भूषण पांडेय डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ, राजीव मेहरोत्रा डीआईजी पीटीएस उन्नाव, डॉ अखिलेश कुमार निगम ने डीआईजी ईओडब्ल्यू लखनऊ, लल्लन सिंह अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, और महेंद्र यादव को डीआईजी ट्रेनिंग निदेशालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है।