UP News : योगी सरकार ने दिए 7,442 मदरसों की जांच के आदेश, जानिए क्या हैं पूरा मामला
भारत
चेतना मंच
04 Apr 2022 04:11 PM
Inquiry into 7442 Madarsa : जब योगी सरकार तक इस बात की खबर पहूंची की मदरसे सिर्फ कागजों पर ही चल रहे हैं तो योगी सरकार ने सीधे जांच के आदेश दे दिये। जिसमें 7,442 मदरसों की जांच होनी है। कुछ केसेस में सामने आया है कि एक ही सोसाइटी द्वारा कई मदरसों का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आधुनिकीकरण योजना का फायदा लेने वाले सभी 7,442 मदरसों की जांच कराने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने कुछ ज़िलों में कागजों में चल रहे फर्जी मदरसों की शिकायत मिलने के बाद इस फैसले को मंजूरी प्रदान की है।
यूपी के मदरसों में हैं 21126 शिक्षक !
आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा देश के तमाम मदरसों के लिए एक खास योजना चलाई जाती है। इस योजना का नाम 'मदरसा आधुनिकीकरण योजना' है। जिसके तहत मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है। इसके लिए हर एक मदरसे में तीन अतिरिक्त शिक्षक भी नियुक्त किये जाते हैं। सरकार ग्रेजुएट शिक्षकों को छह हजार और मास्टर्स पास शिक्षकों को 12 हजार रुपये हर महीने वेतन देती हैं वहीं यूपी सरकार भी इनको अलग से मानदेय देती है। इन तमाम मदरसों में तकरीबन 21126 शिक्षक पढ़ाते हैं।
ऐसे में जब सरकार तक इस बात की खबर पहूंची की मदरसे सिर्फ कागजों पर ही चल रहे हैं तो योगी सरकार ने सीधे जांच के आदेश दे दिये। जिसमें 7,442 मदरसों की जांच होनी है। कुछ केसेस में सामने आया है कि एक ही सोसाइटी द्वारा कई मदरसों का संचालन किया जा रहा है।
फर्जी मदरसा का विवाद पहले भी आया है सामने
इस तरह का फर्जी मदरसों वाला विवाद कोई नया नहीं है इससे पहले भी 2013 में सपा सरकार में यूपी में 118 फर्जी मदरसे मिले थे। उस वक्त सबसे ज्यादा मामला मेरठ शहर से आया था। लेकिन इस बार मेरठ के आलावा अमरोहा, कुशीनगर और गोंडा से ऐसी तमाम शिकायते सामने आ रही है।