Up News: योगी सरकार का बुलडोजर हुआ चालू, लखनऊ से बाराबंकी तक भू माफिया निशाने पर ।
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:36 PM
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल में सुर्खियां बटोरने वाला बुलडोजर का अब भू माफियाओं के लिए काल बन गया है। धड़ाधड़ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाए जा रहें है। प्रशासन पूरा एक्शन में आ चुना है। लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जगह अब बुलडोजर ने अवैध कब्जा करने वालों की नाक में दम कर दिया।
क्या हैं पूरा मामला ?
दरअसल आपको बता दें कि लखनऊ में 7 करोड़ 84 लाख रुपये की भूमि पर कब्जा किया गया था। इसमें हलीम व महेश द्वारा 12 बीघा भूमि पर प्लाटिंग करते हुए ग्राम बिजनौर में गाटा संख्या 114, 116, 117, 212, 214 व 220 पर कब्जा किया गया था जिसे आज अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है।
वहीं दूसरी ओर बाराबंकी में प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। यहां प्रॉपर्टी डीलरों ने बिना नक्शा पास करवाए अवैध प्लांटिंग किया जिसको प्रशासन की ओर से नोटिस भी भेजा गया था । पर अब इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई जारी है।