UPTET Result 2022: आज जारी होगा यूपीटेट का परिणाम, यहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट
UPTET Result 2022-UPTET result will be released today you will be able to check the result here
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:25 AM
UPTET Result 2022 : यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी हो गई हैं। यूपीटेट की फाइनल आंसर-की के आने के बाद आज यूपीटेट का रिजल्ट (UPTET Result 2022) जारी होने वाला हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी (Exam Regulatory Authority Anil Bhushan Chaturvedi) ने मीडिया को बताया हैं की, ''आज 3-4 बजे के तक परीक्षा का रिजल्ट (UPTET 2022 Result) जारी हो जाएगा।''
आपको बता दू, UPTET कीपरीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) 28 जनवरी, 2022 को जारी कर दी गई थी।
UPTET के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 18,22,112 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
प्राथमिक स्तर (Primary Level) के लिए आयोजित परीक्षा में रजिस्टर्ड उम्मीदवारों 12,91,627 में से 10,73,302 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (Upper Primary Level) के लिए रजिस्टर्ड 8,73,552 उम्मीदवारों में से 7,48,810 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
>> ये भी पढ़े:- जल्द खुलेंगे 4 धाम के कपाट, जानिए क्या होंगे इस बार खास इंतजाम
वेबसाइट पर दिए गए UPTET Result के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट चेक कर उसकी प्रिंट निकाल ले।
पेपर लीक के चलते हुए था विवाद
यूपीटेट की परीक्षा (UPTET Result 2022) पहले 28 नवंबर 2021 को होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।
आपको बता दू, पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान खबर आई कि UPTET का पेपर लीक हो गया, ऐसे में तत्काल प्रभाव से पेपर निरस्त कर दिया गया था।
पेपर लीक के बाद काफी विवाद हुआ था और प्रशासन पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद 23 जनवरी 2022 को इस परीक्षा का आयोजन किया था।