
Violence in UP भाजपा प्रवक्ता नूपूर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी और भाजपा की ओर से नूपुर शर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद भी यूपी का माहौल शांत होता नजर नहीं रहीं आ रहा है। आज फिर से जुमे की नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, सहारनपुर और मुरादाबाद में नमाजी सड़क पर उतर आए और बवाल किया। प्रयागराज में हुई पत्थरबाजी में डीएम, एसएसपी, एडीजी, आईजी घायल हुए हैं और एसपी की गाड़ी टूट गई है। सड़कों पर आगजनी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। अर्धसैनिक बलों के कुछ जवान भी घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई शहरों में पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालयों से एसीएएस होम अवनीश अवस्थी, एक्टिंग डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी ने हर जिले के अधिकारियों से नमाज के बाद की रिपोर्ट मांगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार माहौल सहारनपुर से खराब होना बताया जा रहा है। सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए गए। जिसके बाद भयभीत दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। इस बीच यहां पथराव शुरू हो गया।
देशी बमों का प्रयोग
[caption id="attachment_26457" align="alignnone" width="700"]
Violence in UP[/caption]
प्रयागराज में की गई पत्थरबाजी में एडीजी प्रेम प्रकाश का गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। आईजी प्रयागराज राकेश सिंह पत्थर लगने से बुरी तरह घायल हो गए। प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देसी बमों से पुलिस पर हमला किया है। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई है और उन्हें आग के हवाले कर दिया है।
घरों से पुलिस पर पथराव फेंके गए। पुलिस ने भी जवाब में पत्थरों को उठाकर फेंका। पथराव के दौरान DM संजय कुमार खत्री और SSP अजय कुमार को पत्थर लगा। प्रयागराज में अटाला चौराहे के पास लगातार पथराव हो रहा है। PAC की गाड़ी को आग लगाई गई। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कहा कि छोटे बच्चे आगे आ गए थे, तो पुलिस ने ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया गया।
सहारनपुर में पथराव
सहारनपुर की जामा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति कंट्रोल में है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सहारनपुर में भीड़ ज्यादा हो गई थी, लेकिन अब हालात काबू में कर लिए गए हैं। सहारनपुर में 21 दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घंटाघर पर नमाज के बाद कुछ लोग इकठ्ठा हुए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल तितर-बितर कर दिया। संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुरादाबाद में पथराव मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। नमाज के बाद नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे।