Mouni Roy Wedding: वायरल हुई मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी की फोटोज़
भारत
चेतना मंच
26 Jan 2022 10:03 PM
बॉलीवुड और टेलीविजन की हॉटेस्ट एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) कल यानी की 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही है । बता दें मौनी रॉय दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा बीच पर सात फेरे लेंगी । बताते चलें इस बीच एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीर वायरल हो गई है । तस्वीर में एक्ट्रेस पीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा मौनी की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें मौनी सूरज के गले लगी हुई हैं। तस्वीर में सूरज सफेद रंग की शर्ट पहने हुए हैं तो वहीं मौनी भी सफेद रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है।
करीबी रिश्तेदार हो रहें हैं शामिल
वायरल फोटो में मौनी और सूरज के आसपास बेहद कम लोग नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है कि एक्ट्रेस कोविड नियमों का पालन करते हुए कम लोगों को शादी का न्यौता दिया है। जिसमें परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हो रहे हैं। खबरों की मानें तो मौनी बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से शादी करेंगी। मौनी ने टीवी से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। मौनी का नाम सफल एक्ट्रेसेज में शुमार है।
कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
मौरी रॉय टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वैसे तो, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं। आज मौनी टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं, और अब वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी फिल्में रन, तुम बिन 2, गोल्ड आदि हैं । इसके अलावा वह फिल्म तुम बिन 2 में आइटम गीत भी कर चुकी हैं।