
Weather Update: पूर्वांचल में बारिश के बाद मानसून अब सेंट्रल और वेस्ट यूपी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट है। 30 जून यानी आज यूपी के 46 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। लखनऊ में देर रात से बारिश जारी है।
बुधवार को भी लखनऊ, समेत 30 जिलों में बारिश हुई है। वाराणसी में 70 और गोरखपुर में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
इन 46 जिलों में आज बारिश के आसार कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, उन्नाव, बाराबंकी, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया। 3 जुलाई तक वेस्ट यूपी को कवर करेगा मानसून मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यूपी के पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव हो गया है। अब 30 जून से 1 जुलाई तक यह प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और उसके बाद 2-3 जुलाई तक वेस्ट यूपी को कवर कर लेगा। इससे तापमान में पूर्वांचल की तरह कमी आ सकती है। झांसी को छोड़ दें तो हर जिले की हवा में नमी 80% से ज्यादा है। बंगाल से लगातार उठ रही नम हवा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ''इस बार मानसून का आगमन बहुत जोरदार हुआ है। उम्मीद है कि वाराणसी की तरह से ही और भी शहरों में बरसात हो। बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार उठ रही है। 3 जुलाई के बाद यूपी में कुछ दिन के लिए बारिश थमेगी। 15 जुलाई के बाद फिर से बारिश होगी।'' प्रदेश में आगरा रहा सबसे गर्म शहर बुधवार को यूपी के पांच सबसे गर्म जिलों में आगरा पहले नंबर पर रहा। यहां का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 35.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 34.2 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।