West Bengal- पत्नी की नौकरी से Insecure पति ने काट डाला पत्नी का हाथ
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:42 PM
West Bengal- आज जब जमाना इतना आगे बढ़ गया है फिर भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी पत्नियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो पत्नी के आगे बढ़ते ही पता नहीं क्यों इतने इनसिक्योर हो जाते हैं कि ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वेस्ट बंगाल (West Bengal) से।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के केतुग्राम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति को अपनी पत्नी का नौकरी करना इतना नागवार लगा कि उसने पत्नी के हाथ ही काट डाले। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
वेस्ट बंगाल के बर्दवान जिले (Bardhman district West Bengal) के केतुग्राम की रहने वाली रेनू खातून एक सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में नौकरी करती थी। रेनू के नौकरी लगने के बाद से ही उनके पति मोहम्मद शेख को यह डर सताने लगा था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी और दूसरी आदमी के साथ शादी कर लेगी। रही सही कसर उसके दोस्तों ने उसके कान भर कर पूरे कर लिए।
नियमित तौर पर रेनू जब अस्पताल में नौकरी करने के लिए जाने लगी तो शेख के दोस्त उसे चिढ़ाने लगे कि उसकी बीवी उसे छोड़कर किसी दूसरे आदमी के साथ चली जाएगी। धीरे-धीरे शेख की इनसिक्योरिटी इतनी बढ़ गई कि उसने भयानक कृत्य कर डाला।
रेनू का बयान आया सामने -
अपराध का शिकार हुई नर्स रेनू खातून ने मामले में अपना बयान दिया है। उसने बताया है कि जब से उसकी सरकारी नौकरी लगी थी तभी से पति ने सोच लिया था कि वह उसे नौकरी नहीं करने देगा। रेनू ने कई बार अपने पति को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन हर बार बात झगड़े पर खत्म होती थी। घटना वाले दिन जब रेनू को दुर्गापुर के लिए जाना था, तब उसके पति ने उसे घर पर बुलाया रात में खाना खाने के बाद जब दोनों सोने के लिए गए, तब से शेख बार बार बाथरूम की तरफ जा रहा था। रेनू ने जब उससे बार बार बाथरूम जाने की वजह पूछी तो उसने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।
देर रात रेनू को एहसास हुआ कि जैसे उसके मुंह पर किसी ने तकिया रख दिया हो। और कैची नुमा चीज उसके हाथ को काट रही हो। रेनू ने अपने बयान में बताया है कि इस घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया था। मुंह पर तकिया रखकर तेज प्रहार के साथ उसके हाथ को काट दिया गया। और उसके सभी डाक्यूमेंट्स लेकर वो लोग फरार हो गए। चिकित्सा के लिए सबसे पहले रेनू को बर्दवान मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दुर्गापुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया।
World Food Safety Day 2022- इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस की थीम है ये, जानें अर्थ व महत्व
क्या है डॉक्टरों का कहना -
रेनू का इलाज कर रहे डॉक्टर परमहंस का कहना है कि पेशेंट के दाएं हाथ को पूरी तरह से काट दिया गया था, साथ ही माथे पर भी काफी चोट आई थी। पेशेंट की हालत बहुत ही गंभीर थी, जान बचाने के लिए पेशेंट के हाथ को पूरी तरह से काटना पड़ा।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी पुलिस आरोपियों को पकड़ नही पाई है।