गौतमबुद्ध नगर और पूरे उत्तर प्रदेश में कहां कब डाले जाएंगे वोट, जानें UP Assembly Election 2022 का पूरा शेड्यूल
भारत
चेतना मंच
08 Jan 2022 10:54 PM
नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी. सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को चुनाव संबंधी तारीखों का ऐलान किया. चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई.
चेतना मंच (Chetna Manch) आपको बताने जा रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का पूरा शेड्यूल (Full Schedule of Uttar Pradesh Assembly Election 2022).
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र (Gautam Budhha Nagar's Noida, Dadri and Jewar assembly constituencies Voting Date) में 10 फरवरी को वोट पहले चरण में ही डाले जाएंगे. जबकि शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज के (कुल 15 जिले) 73 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होगा, यानि 10 फरवरी को.
वहीं, दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी शाहजहांपुर, बदायूं (कुल 11 जिले) की 67 विधानसभा क्षेत्रों में 14 फरवरी को वोटिंग होगी.
तीसरे चरण में फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, देहात, कानपुर, नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर (कुल 12 जिले) के 69 विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.
चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली (कुल 12 जिले) के 53 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.
पांचवें चरण में बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, आंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर (कुल 11 जिले) के 52 विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को मतदान होगा.
छठे चरण में महाराजगंज कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया (कुल 7 जिले) के 49 विधानसभा क्षेत्रों में 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे.
सातवें चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर (कुल 7 जिले) के 40 विधानसभा क्षेत्रों में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की सभी खबरें यहां पढ़ें...