Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding: कौन से रीति रिवाज से शादी करेंगे फरहान अख्तर, कैसे एक-दूसरे के होंगे फरहान-शिबानी?
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:58 AM
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के पॉवर कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी (wedding) के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ में दावा है कि दोनों निकाह पढ़ेंगे। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों मराठी रीति-रिवाज में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हुआ। इन सबके बीच दोनों की शादी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों न तो 7 फेरे लेने वाले हैं और न ही तीन बार कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है कहकर निकाह करेंगे। दोनों बेहद खास तरह से शादी के बंधन में बधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी को एक इंटिमेट Vow सेरेमनी बनाया है। दोनों ने अपने Vows को लिख लिया है और 19 फरवरी को दोनों शादी के दिन इन्हें एक-दूसरे और सभी मेहमानों के सामने पढ़ेंगे। दरअसल, शिबानी और फरहान को जानने वाले लोग ये भी अच्छे से जानते हैं कि दोनों का प्यार धार्मिक परंपरा से ऊपर है। इसी वजह से दोनों ने एक-दूसरे को पूरी आजादी दी है।19 फरवरी को होने वाली शादी के लिए फरहान के खंडाला वाले फार्महाउस को अच्छे से सजाया गया है। साथ ही फार्महाउस तक जाने वाली रोड को भी फूलों और लाइट्स से सजाया गया है। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हो रही है. ऐसे में 50 लोगों को ही इसमें बुलाया गया है।19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। जावेद अख्तर ने खुद इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू के दौरान की थी।
फरहान अख्तर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)आखिरी बार फिल्म 'तूफान' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फरहान अख्तार (Farhan Akhtar)इन दिनों अपनी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म 'जी ले जरा' पर काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2022 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा।
Read Also: Bigg Boss History: बिग बॉस के हाईयेस्ट पेड कंटेस्टेंट बनें करण कुंद्रा