Bigg Boss 15 Winner: कौन है तेजस्वी प्रकाश और क्यों रही कंट्रोवर्सी में?
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:51 PM
बिग बॉस 15(Bigg Boss 15) को अपना विनर मिल चुका है । 4 महीने के इस शो को अपना विनर मिल गया । बता दें तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को मात दी है। बिग बॉस 15(Bigg Boss 15) की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ लोगों का दिल जीत लिया था। शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने इस शो के दर्शकों को खूब एंटरटेन करने की कोशिश की और उनकी ये कोशिश अब रंग लाई है।
कौन हैं तेजस्वी प्रकाश ?
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय का रुख किया। तेजस्वी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकॉम्यूनिकेशंश में इंजीनियर की डिग्री हासिल की है। तेजस्वी (Tejasswi) का शुरू से ही एक एक्ट्रेस बनने का सपना था और उन्होंने 18 साल की उम्र से ही इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।
कैसा रहा तेजस्वी का टेलीविजन सफर?
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। अब तक तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash) ने टीवी के कई सुपरहिट शोज में हिस्सा लिया है। हर एक शो के लिए दर्शकों ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की पीठ खूब थपथपाई है। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था और इस शो में होस्ट रोहित शेट्टी संग उनकी बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बता दें कि बिग बॉस के घर में आने से पहले तेजा कई टीवी शो के जरिए लंबे समय से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं । बिग बॉस 15 के घर के बाहर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की काफी फैन फॉलोइंग है। 'सिलसिला बदलते रिश्तों-2' से लेकर खतरों के खिलाड़ी , ‘स्वारागिनी ’और ‘पहरेदार पिया की’सहित कई और शोज में नजर आ चुकीं हैं। और बिग बॉस 15 में प्रवेश करने के बाद उनके फैन फॉलोअर्स की संख्या 10 गुना हो गई है। वह निश्चित रूप से दर्शकों की पसंदीदा कंस्टेटेंट हैं।
तेजस्वी प्रकाश की ये है खास बातें
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) , बिग बॉस 15(Bigg Boss 15) के घर में शुरू से बनी हुईं थी। वह हर रोज किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। प्यार, दोस्ती और जंग के अलावा वह अपनी नटखट बातों की शो की क्विन कही जाती थी। हालांकि शो में जब जरुरत पड़ी तो वह एक चालबाज बनकर सामने आई और शातिर पैंतरे भी अपनाये। तेजा ने हमेशा बुरी बातों के खिलाफ अवाज उठाई और उनका खुलेआम विरोध किया। ऐसा कोई पल नहीं था जब तेजस्वी ने गलत स्टैंड लिया हो।
इस एक्टर के साथ भी जुड़ चुका है तेजस्वी प्रकाश का नाम
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-10' में तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash) और शिविन नारंग(Shivin Narang) के अफेयर की चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी TeVin के नाम से वायरल होने लगी थी। इस पर तेजस्वी(Tejasswi ) ने लिखा था, 'मुझे नहीं पता कि आप लोगों को हममें क्या सही दिख रहा है, हां वह एक अच्छा दोस्त है, बस इतना ही, लेकिन इससे आगे कुछ नहीं, सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं शिविन(Shivin) को डेट कर रही हूं। मैं उसे डेट नहीं कर रही हूं, मुझे लगता था कि वे हमारी दोस्ती को देख रिएक्ट कर रहे हैं, लेकिन अब अगर वे कह रहे हैं कि मैं शिविन के साथ अफेयर में हूं तो फिर बिल्कुल मैं रिएक्ट करूंगी।
कंट्रोवसी में भी रही तेजस्वी प्रकाश
साल 2017 में टीवी सीरियल 'पहरेदार पिया की' खूब हिट रहा। दर्शकों को शो का कंटेंट खूब पसंद आया था। शो में तेजस्वी (Tejasswi) की जोड़ी एक छोटे बच्चे के साथ बनाई गई थी, जिसमें उनकी शादी एक नौ साल के बच्चे से होती है। इस शो से तेजस्वी (Tejasswi) को रातों-रात पहचान मिली और शो को लेकर विवाद भी हुआ था।
फैशन के मामले में किसी से कम नही तेजस्वी प्रकाश
इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash) अपने फैशन ट्रेंड को लेकर भी कोई समझौता नहीं करती हैं। 29 साल की तेजस्वी(Tejasswi) ने अपनी कई बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं, जो उनके बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस से पर्दा उठाती हैं।
Read Also: Bigg Boss 15 Winner- तेजस्वी प्रकाश बनी इस सीजन की विनर