Bigg Boss 15 Grand Finale: क्यों जीत सकते हैं प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस 15' की ट्रॉफी?
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:42 PM
बिग बॉस 15‘ (BiG Boss 15) का सीजन का आज आखिरी दिन है । ये सीजन हमें एक नया बिग बॉस विनर देने को पूरी तरह तैयार है । पूरे सीजन के लड़ाई-झगड़े का अब अंत होने वाला है। घर के सभी सदस्यों में से अब कुछ ही सदस्य बच गए हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज रात ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में होने वाला है। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार जीत के दावेदार प्रतीक सहजपाल (Pratik Sahajpal) माने जा रहे हैं। वो इस सीजन के एक दमदार प्लेयर माने जा रहे हैं। इस सीजन को जीतने के लिए उनके पास वैलिड पॉइंट्स हैं। आईये आपको बताते हैं कि आखिर क्यों वो इस शो को जीतने का हुनर रखते हैं...
पर्सनालिटी से बनाई अलग जगह
बता दें जब प्रतीक सहजपाल (Pratik Sahajpal)की इस शो में एंट्री हुई थी, उस वक्त वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का ब्रीफकेस अपने हाथ में लेकर पहुंचे थे। इस शो में आने से पहले उन्हें एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia)के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर जाना जाता था लेकिन इस गेम शो में आकर प्रतीक (Pratik)ने अपनी बहुत ही अलग और सबसे मजबूत पर्सनालिटी से अलग जगह बना ली है। प्रतीक सहजपाल (Pratik Sahajpal)ने इस शो में अपने गेम को बार-बार बदल दिया। उनकी इस शो में एंट्री एक एंग्री यंगमैन की तरह हुई थी। हालांकि, उन्होंने शो में कई गलतियां भी कीं जिस पर सलमान खान (Salmaan Khan)ने उन्हें जमकर डांट भी लगाई। लेकिन प्रतीक(Pratik) ने अपनी गलतियों से सीखा और अपना गेम पूरी तरह से बदल दिया।
प्रतीक को सबका सपोर्ट रहा
इस गेम को प्रतीक (Pratik)ने पूरे दिल से खेला। इसके अलावा दिए गए हर टास्क को उन्होंने बहुत ही सहजता से निभाया और उसमें लूपहोल ढूंढकर बाकी मेंबर्स को भी नचाया। प्रतीक(Pratik) का गेम लोगों को बेहद पसंद आया और उन्हें सराहा भी गया। बात यहीं तक नहीं रुकती, खास बात ये है कि कई सेलिब्रिटीज भी प्रतीक(Pratik) को सपोर्ट करने उतर आए हैं। प्रतीक सहजपाल(Pratik Sahajpal) के इस सधे हुए गेम को देखकर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है। कई लोग उन्हें ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी जिताने के लिए अपनी-अपनी तरह से सपोर्ट भी कर रहे हैं।
निशांत और शमिता के साथ बनाया एक नया रिश्ता
प्रतीक(Pratik) ने शो में निशांत और शमिता(Nishant and Shamita) के साथ एक करीबी रिश्ता बनाया। जो उनके साथ बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा थे। फैंस को तीनों की दोस्ती पसंद आई और उन्होंने इन्हें 'प्रानिशा' करार दिया है। कई लोगों ने प्रतीक और शमिता (Pratik and shamita)के रिश्ते की तुलना लोकप्रिय सिटकॉम फ्रेंड्स के जॉय ट्रिबियानी और रेचेल ग्रीन से भी की है।
कौन है प्रतीक?
प्रतीक सहजपाल(Pratik Sahajpal) एक भारतीय टीवी अभिनेता, मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और एथलीट हैं। वह मुख्य रूप से छोटे पर्दे पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। प्रतीक “एमटीवी लव स्कूल” सीजन 3 में भाग लेने के बाद लोगो की नजरो में आये । एमटीवी लव स्कूल शो एक युवा लड़के एवं लड़कियों पर आधारित रियलिटी शो था। जहां उन्हें उनकी बॉडी और सख्त रवैये के लिए सभी ने पसंद किया था।
Read Also:Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हैल्थ को लेकर डॉक्टर का आया अपडेट, कही ये बात