
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पत्रकारों और छायाकारों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी फोटो को बारीकी से देखा और उसके विषय के बारे में सम्बंधित फोटोजर्नलिस्ट से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नोएडा मीडिया क्लब के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएं, जिससे समाज को रचनात्मक कार्यों के प्रति रूचि पैदा हो।
प्रदर्शनी में सुशील अग्रवाल, ईश्वर चंद, वीरेंद्र सिंह, प्रेम बिष्ट, के. आसिफ, राजन राय, सौरभ राय, मनोहर त्यागी, गजेंद्र यादव, सलमान अली, रमेश शर्मा, सुनील घोष, प्रमोद शर्मा, उमेश जोशी, हिमांशु, अभिषेक कुमार सहित अन्य फोटो जर्नलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर, रामपाल रधुवंशी, मोहम्मद आजाद, सुरेश चौधरी, रिंकू यादव, इकबाल चौधरी, अभिमन्यु पाण्डेय, हरवीर चौहान, विनोद शर्मा, निर्मेष त्यागी, धर्मेन्द्र चंदेल, संतोष सिंह, वीके मलिक, दिनेश शर्मा, निरंकार सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।
