World Water Day 2022- आज विश्व जल दिवस, इस वर्ष की थीम है ये
विश्व जल दिवस 2022 की थीम
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:59 AM
World Water Day 2022- 22 मार्च को प्रति वर्ष पूरे विश्व में विश्व जल दिवस (World Water Day) के रुप में मनाया जाता है। जल यानी पानी पृथ्वी पर विराजमान सभी तत्वों में से सबसे आवश्यक तत्व है। जल के बिना जीवन असंभव है। सभी जीवित प्राणी, पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए जल की आवश्यकता होती है। परंतु लगातार बढ़ते औद्योगिकीकरण और अत्यधिक दुर्पयोग तथा प्राकृतिक संपदाओं के दोहन के कारण आने वाले समय में मानव जीवन को पानी की कमी से जुड़ी विकराल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मनुष्य को पानी के महत्व को समझाने के लिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्या है विश्व जल दिवस का इतिहास- (History of World Water Day)
पूरे विश्व को पानी के महत्व को समझाने के लिए साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। सबसे पहले ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाया गया। बाद में जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए साल 1993 में पूरे विश्व में जल संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जल दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाने लगा। सर्वप्रथम साल 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन हुआ। इसके बाद से लगातार प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य -(Objective of celebrating world water day)-
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुश्किल से मिल पाता है। ऐसे में विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को पानी बचाने के जागरूक करना है। लोगों को यह बताना है कि पानी हमारा मूलभूत संसाधन है, और इसे बचाना बेहद आवश्यक है। पानी की कमी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है और ज्यादातर क्रियाकलाप रुक सकते हैं। पानी के बिना जन जीवन के अस्तित्व पर गहरा संकट आ सकता है। इसके साथ ही लोगो को जागरूक करके साल 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता की उपलब्धि का समर्थन करना है।
विश्व जल दिवस 2022 की थीम (World Water Day 2022 Theme)-
इस वर्ष जल दिवस की थीम है 'भूजल: अदृश्य को दृश्य मान बनाना (Groundwater: Making The Invisible, Visible). जल दिवस की थीम को इंटरनेशनल ग्राउंड वाटर रिसोर्स एसेसमेंट सेंटर (International Groundwater Resource Assessment Centre IGRAC) द्वारा प्रस्तावित किया गया है।