worried daughter : जिन लोगों को बेटियां बोझ लगती है, ये खबर उनके लिए बेहद ही खास है। (worried daughter) क्योंकि बेटियां ही अपने बाप के दुख को समझ सकती है। क्योंकि इस खबर में एक बेटी का अपने पिता के लिए क्या दर्द होता है, वह आप जान सकेंगे। एक नन्हीं बेटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नन्हीं बेटी रोते हुए कहती नजर आ रही है कि मुझे पापा की टेंशन होती है, क्या करुं...
इस वायरल वीडियो को शायद अभी तक आपने भी फेसबुक पर किसी की वॉल पर देख लिया होगा। दो मिनट से अधिक समय के इस वीडियो में स्कूल से लौटकर आईं बच्ची अपने पापा की चिंता करते हुए रोती हुई नजर आ रही है।
उसकी मां उससे पूछती हैं कि बेटा आप क्यों रही ? मैंने तो डांटा भी नहीं मारा भी नहीं फिर क्यों रो रही है। ये सुनकर बच्ची और रोने लगती है। मां के दोबारा पूछने पर बोलती है पहले ये रिकार्डिंग करना बंद करो तब बताऊंगी मां। मां कहती है पहले बताओ। जिस पर वो कहती है कि मुझे पापा की बहुत याद आती है और आंखों से और आंसू बहने लगते है।
बेटी मां को कहती हैं कि मुझे दुख होता है कि पापा दिन भर भूखे प्यासे काम करते हैं और रात में भी अब बिना खाना खाए दुकान पर चले गए, पापा कुछ नहीं खाते, बस काम-काम और काम, मुझे पापा की बहुत चिंता होती... बेटी की पूरी बात सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं और कह रहे हैं कि जिन लड़कियों को बेटियां बोझ लगती है वो इस वीडियो को जरूर देख लें।
https://twitter.com/RajkishorLive/status/1489472113798901762?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1489472113798901762%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fbizarre%2Fdaughter-emotional-for-his-father-video-sheard-on-social-media-viral-people-giving-this-reaction-662363.html