RIP Sara Lee- मशहूर रेसलर सारा ली का 30 की अवस्था में निधन
भारत
चेतना मंच
07 Oct 2022 10:59 PM
RIP Sara Lee- विश्व भर में मशहूर WWE की स्टार सारा ली का निधन हो गया है। 30 साल की छोटी सी उम्र में सारा ने दुनिया को कहा अलविदा। रेसलिंग की दुनिया में सारा ली (Sara Lee) के नाम से मशहूर सारा का पूरा नाम सारा वेस्टन था। इनके निधन की खबर सामने आते ही WWE सदमे में आ गया है निधन की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
सारा अली का जन्म 7 जून 1992 को हुआ था। WWE की दुनिया में उन्होंने साल 2015 में कदम रखा था। इसी साल एक लाइव इवेंट के दौरान हिल प्रोमो देते हुए नजर आई थीं इसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी में सारा लेन सिक्स विमेंस टैग टीम मैच में अपना रिंग डेब्यू किया था। WWE के रियल्टी सीरीज टफ इनफ के सीजन सिक्स की ये विजेता बनी। ये एक दमदार रेसलर होने के साथ-साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थी। अमेरिकन टेलीविजन की ये एक जानी-मानी पर्सनेलिटी थी। इनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत लंबी थी। ऐसे में अचानक मात्र 30 की अवस्था में इनके यूं दुनिया से चले जाने की खबर सुनकर इनके चाहने वाले बुरी तरह से टूट गए हैं।