XE Variant: XE वेरिएंट सामने आने के दावे पर महाराष्ट्र के मंत्री ने कही ये बड़ी बात
coronavirus XE variant
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:58 AM
मुंबई. चीन समेत दुनिया के कई देशों में अब भी खतरे की घंटी बने कोरोना वायरस संक्रमण के कई वेरिएंट सामने आ रहे हैं. डेल्टा, ओमिक्रोन के बाद अब इसका एक्सई वेरिएंट (XE Variant) सुर्खियों में है. बुधवार को इस वेरिएंट के भारत पहुंचने की खबर आई. हालांकि बाद में सरकारी सूत्रों ने इस पर कहा कि ऐसा कहना जल्दबाजी होगी. रिपोर्ट के अनुसार भारत में मुंबई में इसका पहला मामला सामने आया था. अब महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने लोगों से कहा है कि घबराएं नहीं.
महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने मुंबई में एक्सई वेरिएंट (XE Variant) पर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक XE वेरिएंट की पुष्टि को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है. ना ही अभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स की कोई रिपोर्ट आई है. घबराने की जरूरत नहीं है.
World Health Day 2022- इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है ये, जाने इस दिन से जुड़ी और भी खास बातें
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार एक्सई वेरिएंट ओमिक्रॉन से करीब 10 गुना अधिक संक्रामक कहा जा रहा है. बिल्कुल फ्लू की तरह. जब रिपोर्ट आ जाएगी तो हम इस पर डिटेल में बात करेंगे. एनआईबी की ओर से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है. ऐसे में महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है.
बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका निगम (BMC) ने बताया था कि शहर में ओमिक्रॉन-एक्सई का मामला सामने आया है. दक्षिण अफ्रीका से आई एक 50 वर्षीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर से लिए गए नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है. यह डिजाइनर 10 फरवरी को भारत आईं थीं.