Yogi Government: योगी आदित्यनाथ को UP की कमान संभाले हुआ एक महीना पूरा, लिए ये बड़े फैसले
Yogi Government
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
Yogi Government: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को राज्य की कमान संभाले आज एक महीना पूरा हुआ.
इस एक महीने में मुख्यमंत्री योगी ने लिए ये बड़े फैसलों से विरोधियों को चुप कर दिया हैं. पिछले एक महीने में योगी सरकार (Yogi Government) ने कई ऐसे फैसले लिए, जो एक मुख्यमंत्री और नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान बनाते हैं.
>> यह भी पढ़े:-
Yogi Government के 30 फैसले
1. योगी सरकार (Yogi Government) की पहली कैबिनेट में ये बड़ा फैसला लिया गया था कि मुफ्त राशन योजना (Free Ration Scheme) को अगले 3 महीने के लिए बढ़ाया जाए जिससे 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहे.
2. योगी सरकार सभी तहसीलों में फायर टेंडर (Fire tender facility in Tehsils) की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम कर रही है. शहरी क्षेत्र में अधिकतम 7 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट का रिस्पांस टाइम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
3. 2 साल के अंदर 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश के टारगेट के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) फिर होगी. औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में योगी सरकार (Yogi Government).
4. लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनता से जुड़ी समस्याओं में अनदेखी करने के मामले में डीएम सोनभद्र (DM Sonbhadra suspended) और SSP गाजियाबाद सस्पेंड (SSP Ghaziabad suspended).
5. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस बल के लिए 86 राजपत्रित और 5,295 अराजपत्रित नए पदों को शासन की मंजूरी मिली.
6. पिछले 20 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति (Illegal Property) ध्वस्त या जब्त की गई हैं.
7. मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन से महिला सुरक्षा (women security) को लेकर पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए. एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti Romeo Squad) वापस शुरु किया गया.
8. मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन (Janta Darshana) की वापस शुरुआत की. हर दिन योगी सरकार केकोई एक मंत्री की मौजूदगी में जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए.
9. वाराणसी, मिर्जापुर,और गोरखपुर में दौरा कर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समीक्षा बैठके ली.
10. योगी सरकार (Yogi Government First Month) ने श्रावस्ती जनपद से स्कूल चलो अभियान (UP School Chalo Campaign) की शुरुआत की.
11. भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति (zero tolerance policy) को आगे बढ़ाते हुए डीएम औरैया सुनील वर्मा को सस्पेंड (DM Auraiya Sunil Verma suspended) किया गया.
12. पेपर लीक (Paper Leak) होने के मामले के आरोप में बलिया के DIOS को सस्पेंड और अरेस्ट किया गया.
13. पिछले 20 दिनों में 100 से ज्यादा माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चला.
14. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की 100 दिन की कार्य योजना (100 day action plan) तैयार कर काम करने के निर्देश दिए.
15. युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्ट फोन देने की कार्रवाई शुरु की.
16. योगी सरकार ने 2 अप्रैल को प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) की शुरुआत की.
17. अब उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 20 % पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती, 100 दिन में शुरु होगी प्रक्रिया.
18. एक महीने में अगले 3 महीने, 6 महीने और 5 साल का किया खाका तैयार.
19. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति (Zero Tolerance Against Corruption) अपनाते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले कई, तो कई अधिकारियों को वेटिंग लिस्ट में डाला.
20. अपने क्षेत्र में नागरिकों की समस्या के तुरंत निस्तारण के लिए रात में अपनी तैनाती स्थल पर SDM, CO और तहसीलदार को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.
21. महिला होमगार्ड्स को एंटी टेररिस्ट मॉड्यूल (Anti Terrorist Module) का प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश.
22. सरकारी कर्मचारियों के लंच का समय निर्धारित किया (Lunch time), दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक लंच टाइम तय किया.
23. पूर्वी पाकिस्तान (East Pakistan) से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुर्नावास के लिए भूमि के पट्टे का स्वीकृति पत्र दिया गया.
24. अगले 6 महीने में 2.51 लाख आवास बनाने का लक्ष्य (housing goal) लेकर तेजी से कार्य करने के निर्देश.
25. भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़ी समस्याओ में अनदेखी करने के मामले में असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्य कर सचल दल, इकाई बस्ती आशुतोष मिश्रा को सस्पेंड (Ashutosh Mishra suspended) किया.
26. बिना मानचित्र स्वीकृति के इमारत निर्मित किए जाने के मामले में अवर अभियंता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शिव ओम को सस्पेंड (Ghaziabad development authority shiv om suspended) किया.
27. यूपी पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आयोग (UP Police Modernization & Strengthening Commission) का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ाए जाने की स्वीकृति प्रदान की.
28. उप निबंधक कार्यालय, कानपुर देहात के लिए पद सृजन की स्वीकृति दी.
29. सीतापुर में आमजन की सुविधा के लिए नई पुलिस चौकी गनेशपुर स्थापित करने का फैसला किया.
30. गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए राज्य में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी (Law and Order Preferred) जाने लगी.
>> यह भी पढ़े:- सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा ने किया आत्मसमर्पण