Yogi Office Twitter Hacked: CM योगी के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक, प्रोफाइल फोटो भी बदला
Yogi Government
भारत
चेतना मंच
09 Apr 2022 03:25 PM
Yogi Office Twitter Hacked: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का ट्विटर हैंडल हैक हो गया. इतना ही नहीं, हैकरने अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदला. हालांकि, कुछ देर बाद प्रोफाइल फोटो पर फिर CM योगी आदित्यनाथ की फोटो नजर आने लगी.
हैकरने अकाउंट के को-फाउंडर की जगह @BoredApeYC लिखा था. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्विटर हैंडल रूप से बहाल कर दिया गया है.इसके साथ ही कुछ पोस्ट भी ट्वीट गए हैं.
>> ये भी पढ़े:- Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर लेने लगा आकार, जानिए गर्भगृह में कब विराजेंगे रामलला
[caption id="" align="aligncenter" width="1200"] Image Source :- Aaj Tak[/caption]
Yogi Office Twitter Hacked: पुलिस से शिकायत
जैसे ही यूजर्स को पता चला कि यूपी सीएमओ का ट्विटर हैंडल हैक (Twitter handle of UP CMO hacked) हो गया है. लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) को इस बारे में शिकायत करना शुरू कर दिया.
[caption id="" align="aligncenter" width="623"] Image Source :- Aaj Tak[/caption]
>> ये भी पढ़े:- CharDham Yatra News: जल्द खुलेंगे 4 धाम के कपाट, जानिए क्या होंगे इस बार खास इंतजाम
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अकाउंट भी हो चुका हैक
यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह से किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के ट्विटर अकाउंट को हैक करने का मामला सामने आया हो. इससे पहले हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट भी हैक (BJP President JP Nadda's Twitter Account Hacked) हो गया था.
>> ये भी पढ़े:-Alia Ranbir Marriage Date: आलिया और रणबीर कपूर इस दिन करेंगे शादी, जानिए कब है शादी