
श्री मौर्य ने कहा कि हमको केवल 2 विधानसभा सीट दी गई जबकि हमने 13 विधानसभा सीटें मांगी थी। फिर भी हम चुनाव तक शांत थे कि अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। केशव देव मौर्य ने कहा जब 8 विधानसभा वाले को राज्यसभा भेजा जा सकता है। तो हमारे गठबंधन में हमें विधान परिषद सदस्य क्यों नहीं बनाया गया। लगातार उपेक्षा के चलते हमने सपा से गठबंधन तोडऩे का ऐलान किया है।