Yuvraj Singh And Hazel Keech: बेबी बॉय के पेरेंट्स बने युवराज और हेजल, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:14 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच (Hazel Keech)और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है । बता दें उनकी पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech)ने बेटे को जन्म दिया है। युवराज(Yuvraj) ने मंगलवार यानी 25 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। युवराज सिंह (Yuvraj singh)ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें आशीर्वाद में बेटा दिया है। हम इस तोहफे के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हम नन्हीं सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। लव हेजल एंड युवराज।’
2016 में बंधे थे शादी के बंधन में
युवराज सिंह(Yuvraj Singh) ने 12 नवंबर 2015 को हेजल कीच (Hazel Keech)से सगाई की थी। करीब एक साल बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। युवराज को हेजल कीच(Yuvraj and Hazel Keech) से मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। युवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल को मनाने के लिए उन्होंने बहुत पापड़ बेले थे। हेजल ने सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट करीब 3 महीने बाद स्वीकार की थी।
युवराज ने 40 टेस्ट मैच 1900 रन बनाए
चंडीगढ़ में 12 दिसंबर 1981 को जन्में युवराज सिंह(Yuvraj Singh) ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। युवराज (Yuvraj)ने 304 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उसमें उन्होंने 36.55 के औसत से 8701 रन बनाए। उनके नाम वनडे इंटरनेशनल में कुल 14 शतक और 52 अर्धशतक हैं। युवराज(Yuvraj) ने 40 टेस्ट मैच में 1900 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
इस फिल्म में नजर आईं थीं हेजल
हेजल कीच (Hazel Keech) बॉलीवुड फिल्म 'बॉडीगार्ड' (Bodyguard) में अपने रोल के लिए काफी फेमस हुईं थी। इस मूवी में सलमान खान (Salman Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने लीड रोल अदा किया था। 2013 में हेजल रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' (Big Boss) में भी नजर आईं थीं।