Exclusive Noida News :प्राधिकरण (Authority) ने जगह-जगह मनाया आजादी (Independence) का अमृत महोत्सव
भारत
RP Raghuvanshi
15 Aug 2022 05:58 PM
Noida: नोएडा। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने आज आजादी के 75 वर्ष (75 years) पूर्ण होने पर धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी (CEO) Ritu Maheshwari ने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र परिसर में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में आजादी के महोत्सव पर विचार रखे तथा कर्मचारियों को कर्तव्य पाराणता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कत्र्तव्य निष्ठा ही राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इसके पूर्व प्राधिकरण के अधिकारियों ने 14ए में सबसे ऊंचा झंडा फहराया। वहीं एसीईओ मानवेन्द्र सिंह (ACEO Manvendra Singh ) ने सेक्टर-94 स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम पर ध्वजारोहण किया।
इस कार्यक्रम में सीईओ के अलावा एसीईओ प्रवीण मिश्रा, एसीईओ मानवेन्द्र सिंह, प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, डा. अविनाश त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी, प्रसून द्विवेदी, ज्योत्सना राज यादव, डीजीएम (जल एवं सीवर) आर.पी. सिह, डीजीएम ट्रैफिक सेल व जन स्वास्थ्य एस.पी. सिंह, इश्तिहाक अहमद, जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, ए.के. शर्मा, नोएडा इम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. कुशलपाल, महासचिव कपिल शर्मा, पूर्व एनईए अध्यक्ष चौ. राजकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक ए.के. वरूण, सतेन्द्र गिरि, शोभा समेत नोएडा प्राधिकरण के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।