Greater Noida News : बस की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत
भारत
चेतना मंच
13 Sep 2022 07:16 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के लड़पुरा गांव के पास तेज गति में आ रही बस ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक लड़पुरा गांव निवासी 78 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र लेखराज बीती शाम मुख्य रोड से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने ओम प्रकाश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओम प्रकाश बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ओम प्रकाश को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आज तड़के ओम प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।