
Greater Noida Crime News : महिलाओं का भेष रखकर बेचने निकले गांजारणनीति के तहत एंटी करप्शन के सीईओ की अगुवाई में आज टीम जारचा पहुंची। इस दौरान टीम ने सब इंस्पेक्टर योगेंद्र को रफाकत से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सब इंस्पेक्टर के पास से आरोपी द्वारा दी गई 20 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। सब इंस्पेक्टर योगेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम उसे अपने साथ लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। घूसखोरी के आरोप में रंगे हाथों सब इंस्पेक्टर के पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।